Breaking News

स्पेशल ट्रेन से देवरिया पहुचे श्रमिक, देवरिया जिलाधिकारी ने किया स्वागत 

देवरिया । देवरिया सदर स्टेशन पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन से सोमवार की रात उतरे श्रमिकों को जिलाधिकारी देवरिया के नेतृत्व मे जिला प्रशासन द्वारा उनका सदर रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया, रेलवे स्टेशन पर कारपेट बिछाकर, गुब्बारो से स्टेशन परिसर को सजाकर सभी श्रमिको का स्वागत किया गया, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए सभी श्रमिको का थर्मल स्क्रीनिंग किया गया व सभी को लंच पैकेट दिया गया । सभी का नाम पता लिख कर उनको उनके सम्बंधित जिले मे भेजा गया, देवरिया जिले के जितने श्रमिक थे उनको उनके गृह नगर मे अधिकारियो के दिशा निर्देश मे होम क्वारंटाईन के अनुपालन का निर्देश देते हुये मेडिकल जांच ,पंजीकरण और खाद्य वितरण के उपरांत बसों द्वारा अपने-अपने गंतव्य स्थल भेजा गया । इस दौरान देवरिया जिलाधिकारी अमितकिशोर, पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल सिंह, सदर एस डी एम दिनेशचन्द्र मिश्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी, सीओ सदर निष्ठा उपाध्याय, देवरिया यातायात निरीक्षक रामवृक्ष यादव सहित अन्य आला अधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों व पुलिसकर्मियों द्वारा सभी श्रमिकों को लॉकडाउन के नियमों का पालन करने का दिशा निर्देश देते हुये उनके गृहनगर के लिये रवाना किया गया । इस दौरान सभी श्रमिक सन्तुष्ट व खुश दिखे । शासन के दिशा निर्देश पर सभी श्रमिकों को उनके सम्बंधित जिलों के अंतर्गत गृहनगरों में भेजा गया ।

Related Articles

Back to top button