Breaking News

ट्रक की टक्कर से मजदूर की मौत

प्रयागराज । बारा थाना क्षेत्र में गौहानी पेट्रोल पम्प के पास शुक्रवार रात ट्रक की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

कौंधियारा थाना क्षेत्र के बारी बोझ गांव निवासी रामराज पाल (35वर्ष) पुत्र फूलचंद पाल जीवन यापन करने के लिए अन्दावा झूंसी में स्थित सीमेंट ईंट कारखाने में काम करता था। शुक्रवार रात वह मोटरसाइकिल से अपने घर के लिए लौटा था। रास्ते में गौहनी पेट्रोल पम्प के पास उसकी मोटरसाइकिल ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिवार को खबर दी। सूचना पर परिवार के लोग बदहवास लोग पहुंचे और पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की।

Related Articles

Back to top button