Crime

आठ किमी दौड़कर हत्यारे को दबोचा, महिला की बचाई जान

कर्नाटक । दावणगेरे में एक पुलिस डॉग की बहादुरी की खबर सामने आई है। पुलिस के इस स्निफर डॉग (खोजी कुत्ता) ने 8 किमी की बिना रुके दौड़ लगाकर हत्यारे को खोज निकाला, जिससे एक महिला की जान भी बच गई।दरअसल, एक गश्ती दल ने चन्नागिरी तालुक के संथेबेन्नूर में पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति का शव देखा था। इसके बाद पुलिस को अलर्ट किया गया। एसपी उमा प्रशांत ने तुंगा-2, उसके हैंडलर कांस्टेबल शफी और अन्य पुलिस कर्मियों को घटनास्थल पर तैनात किया।

लाश की जैकेट सूंघने के बाद तुंगा-2 डॉबरमैन चन्नपुरा की ओर भागा। तुंगा और उसका हैंडलर बिना रुके 8 किमी तक दौड़ते रहे। फिर एक घर के पास रुके, जहां से मारपीट की बहुत तेज आवाज आ रही थी। पुलिस अंदर घुसी, जहां एक शख्स एक महिला को बेरहमी से पीट रहा होता है। महिला अधमरी हो चुकी थी। पुलिस ने शख्स को पकड़ लिया।

अवैध संबंध के चलते की हत्या
गिरफ्तारी के बाद रंगास्वामी ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के साथ संतोष के अवैध संबंध थे। उसने संतोष और उसकी पत्नी को शारीरिक संबंध बनाते हुए देख लिया था। उसे यह सब बर्दाश्त नहीं हुआ। उसने सांतेबेन्नूर तालुक में बड़ा रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास संतोष की बेरहमी से हत्या कर दी। उसने संतोष की लाश छोड़ी और घर वापस आ गया। वह अपनी पत्नी की हत्या का भी प्लान बना रहा था। उसने पत्नी को पीटना शुरू किया।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button