Crime

सामने घाट पुल से महिला कूदी गंगा में, मल्लाहों ने बचाया

वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के सामनेघाट रामनगर पुल के ऊपर मंगलवार सुबह एक महिला गंगा में कूद गई। महिला गंगा गंगा में पुल से किनारे कम पानी में गिरी। इस दौरान नदी में सुबह के समय मछली पकड़ रहे मल्लाहों ने महिला को बाहर निकाला और पुलिस की मदद से ट्रामा सेंटर भिजवाया। महिला बेहोशी में होने के कारण कुछ उसके बारे में कोई जानकारी नहीं हो पा रही हैं। इंस्पेक्टर लंका ने बताया कि महिला का उम्र 35 साल के करीब हैं। उसके होश में आते ही नाम ,पता घटना का कारण पता चल पायेगा।

Related Articles

Back to top button