मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
कौशांबी : उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी के बैरिहा मोहल्ला में मारपीट में घायल महिला की आज इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।सूत्रों के अनुसार 02 फरवरी को आरोपी बलराम शराब के नशे में पड़ोसी बनारसी लाल वह उसके परिजनों को गाली दे रहा था। विरोध करने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। बलराम ने अपने परिजनों के साथ मिलकर लाठी डंडे से मार कर बनारसी लाल पटेल, उसकी पत्नी सुग्गन देवी व बहू ननकी को घायल कर दिया ।(वार्ता)



