Crime

राखी बाधने जा रही महिला की बाइक से गिर कर मौत

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह पति से साथ मोटरसाइकिल पर बैठ कर भाई के घर राखी बाधने जा रही महिला की मोटर साइकिल से गिरकर मौके पर ही मौत हो गई।

क्षेत्राधिकारी अजय कुमार राय ने बृहस्पतिवार को बताया कि थाना कलान निवासी अध्यापक सुमित शर्मा अपनी पत्नी ज्योति शर्मा को मोटर साइकिल पर बैठा कर अपनी ससुराल राखी बंधवाने निगोही जा रहे थे कि जलालाबाद क्षेत्र के मालूपुर मोड़ के सामने सुबह मोटरसाइकिल का पहिया गड्डे में चला गया जिससे मोटरसाइकिल पर बैठी ज्योति शर्मा (25) उछल कर जमीन में गिर गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button