Crime

डंपर की टक्कर से महिला की मौत

हमीरपुर : उत्तर प्रदेश में हमीरपुर के यमुना पुल पर शनिवार को एक स्कूटी सवार दंपति को पीछे से डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से सड़क पर गिरी महिला को डंपर रौंदता हुआ निकल गया जबकि स्कूटी में आग लगने से महिला की नातिन बुरी तरह से झुलस गयी।

पुलिस के अनुसार शहर के भिलावां मोहल्ला निवासी रामकिशोर ने बताया कि शुक्रवार को उनके साले की पुत्री की पुखरायां में गोद भराई की रस्म थी, जिसमें शामिल होने के लिए वह अपनी 55 वर्षीय पत्नी मीरा और छह वर्षीय नातिन वाणी पुत्री विंशुल सचान के साथ स्कूटी से गए थे। आज वह पुखरायां से हमीरपुर के लिए चले थे जैसे ही उनकी स्कूटी यमुना पुल पर पहुंची वैसे ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी।

इस हादसे में उनकी पत्नी मीरा उछलकर सड़क पर गिरी और डंपर उसे रौंदता हुआ निकल गया, जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर लगते ही स्कूटी आग का गोला बन गई। आग से उनकी छह वर्षीय नातिन वाणी भी बुरी तरह से झुलस गई। आनन-फानन में रामकिशोर और वाणी को जिला अस्पताल लाया गया।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button