
छत से गिर कर महिला की मौत
भटनी, देवरिया। भटनी थानाक्षेत्र के नगर स्थित पुराना पोस्ट आँफिस रोड चूड़ा गली में रहने वाली एक महिला की छत पर कपड़ें डालते समय पैर फिसलने से छत से नीचे गिर कर मौत हो गयी। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक भटनी नगर के पुराना पोस्ट आँफिस रोड चूड़ा गली में किराए पर मकान लेकर रह रही मीना देवी (50) पत्नी ईश्वर वर्मा की मौत शनिवार को छत पर कपड़ें फैलाते समय पैर फिसल कर छत से नीचे गिरने के कारण हो गया।

ईश्वर वर्मा करीब बीस वर्षों से नगर के चूड़ागली में किराए के मकान लेकर अपने परिवार के साथ रहते है। वह फेरी कर बर्तन बेचने का कार्य करते है। शनिवार को उनकी पत्नी मीना देवी कपड़े धोकर उसे छत पर सुखने के लिए लेकर गयी। कपड़ें डालने के बाद वह मुड़ी तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर गयी। वहा मौजूद लोगो ने चीख पुकार सुनकर उनको स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुचाये जहाँ डाक्टर ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से परिवार मे कोहराम मच गया। दोनो बेटे रामपुकार व प्रेम वर्मा का रो रो कर बुरा हाल है।



