Breaking News

मोटरसाइकिल की ठोकर से महिला की मौत

भटनी, देवरिया। भटनी थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला की मोटरसाइकिल से ठोकर लगने से मौके पर ही मौत हो गयी। मोटरसाइकिल सवार बाइक लेकर फरार हो गया। सुचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल सवार के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

भटनी थानाक्षेत्र के बलुआ अफगान के सलहा टोला निवासी अनिल राजभर अपनी माँ को मोटरसाइकिल से लेकर देवरिया जा रहा था, तभी दूसरे मोटरसाइकिल सवार ने ठोकर मार दी जिससे बाइक पर सवार इंद्रावती देवी गिर गयी और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। ठोकर मारने के बाद आरोपी बाइक लेकर फरार हो गया। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मृतक महिला के पुत्र अनिल ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। थानाध्यक्ष गोपाल पांडेय ने बताया की बाइक की ठोकर से महिला की मौत हो गयी है। आरोपी अज्ञात बाइक सवार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button