
ग्राम भ्रमण के साथ श्री पंचमुखी हनुमान जी के दो टन वजनी विहंगम प्रतिमा का हुआ अभिषेक
जयकारा से गूंजा पूरा क्षेत्र, आज होगा भव्य भंडारे का साथ स्थापना
दुद्धी, सोनभद्र– दक्षिण भारतीय शैली में निर्मित श्री पंचमुखी हनुमान जी के विहंगम मंदिर में मूर्ति स्थापना के लिए शुरू हुए तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के दुसरे दिन शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मूर्ति के साथ ग्राम भ्रमण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई| प्राण प्रतिष्ठा संबंधी धार्मिक अनुष्ठान के तहत कार्यदायी संस्था के एमडी आईवीआर कृष्णन राजू आंध्र प्रदेश से आये धर्माचार्यों के निर्देशन में मंदिर के पास बने विशेष यज्ञ मंडप में पुरे दिन प्रतिमाओं का एक विविध अनुष्ठान के बीच अभिषेक किया | पुरे विधि विधान से चल रहे धार्मिक अनुष्ठान को पूर्ण करने के लिए सिंचाई महकमे के साथ साथ कार्यदायी संस्था के लोग पुरे लगन से लगे हुए थे| इसके साथ डूब क्षेत्र के ग्रामीण भी इस अनुष्ठान में बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करते नजर आये।

शनिवार को अलसुबह से ही अमवार इलाके में वैदिक मंत्रोचार की गूंज गूंजने लगी| करीब नौ बजे गाजे बाजे के साथ श्री पंचमुखी हनुमान जी महाराज की शोभायात्रा निकाली गई| जो मंदिर परिसर से मुख्य बाजार होते हुए पुनर्वास कालोनी के साथ अमवार गांव का भ्रमण करते हुए वापस मंदिर परिसर में पहुंची| इसके पश्चात वहां बनाये गए विशेष टैंक में सभी प्रतिमाओं को क्रेन की मदद से उतारा गया| प्रतिस्थापित होने वाली सभी प्रतिमाओं का जल, घृत, दही,शहद,चंदन, दूध,अन्न समेत अन्य द्रव्यों से अभिषेक करने का कार्यक्रम शुरू हुआ| जो देरशाम तक चलता रहा।बतादें कि आकर्षण का केन्द्र बने इस विहंगम मूर्ति व मंदिर के दर्शन के लिए दूर दूर से भक्तों का आने का क्रम देर रात तक जारी रहा।




