Crime

बहराइच में वन्यजीव ने मासूम को बनाया निवाला

बहराइच : उत्तर प्रदेश के बहराइच ज़िले के थाना हरदी क्षेत्र में एक डेढ़ वर्षीय बालक को अज्ञात जानवर रविवार की रात डेढ़ बजे के आसपास घर से उठा ले गया। सुबह परिवार के लोगों द्वारा खोजबीन करने पर मासूम का क्षत विक्षत शव कुछ दूरी पर स्थित खेत में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महसी के मजरा नयापुरवा गांव निवासी छोटू (डेढ़ वर्ष) पुत्र शकील अपनी मां आशिया बेगम के साथ रात में सो रहा था। रात को अज्ञात जानवर मासूम को चारपाई से उठाकर लेकर चला गया। कुछ देर बाद मां की आंख खुली तो बिस्तर पर बेटे को नहीं देखा, उसने परिवार के लोगों को जानकारी दी। सभी ने खोजबीन शुरू की।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button