Crime

मातम में बदली शादी की खुशी, सड़क दुर्घटना में दूल्हा समेत 6 की मौत

अनंतपुर । आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया हैं। यहाँ के बुचापल्ली के पास एक कार सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही कर में सवार छह लोगों ने दम तोड़ दिया। मरने वालों में एक दूल्हा भी शामिल है। सभी शादी की खरीदारी करने हैदराबाद गए हुए थे। लौटने के दौरान उनकी कार सड़क हादसे का शिकार हो गई।

गूंटाकल्लू पुलिस ने बताया कि अनंतपुर से सात लोग शादी समारोह के लिए खरीददारी करने के लिए एक गाड़ी से हैदराबाद गये थे। खरीददारी के बाद जब वे वापस लौट रहे थे, तभी गूटी के पास बुचापल्ली में ये हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि ‘‘कार के चालक को झपकी आ गई। इसके बाद गाड़ी डिवाइडर पार करती हुई सड़क के दूसरी तरफ चली गई। इसी बीच एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।’’मरने वालों में दो नाबालिग बच्चे, दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। ये सभी आपस में रिश्तेदार थे। पुलिस ने बताया कि हादसे में दूल्हे फिरोज बाशा (30) की भी मौत हो गई जबकि कार चला रहा व्यक्ति बच गया है। (वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button