Breaking News

लॉकडाउन के बीच दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कई इलाकों में बारिश


नई दिल्ली ।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम ने करवट ले ली है। मंगलवार दोपहर के बाद दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में काले बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई। गुड़गांव में तेज हवाओं के साथ बारिश की खबर है। दिल्ली के कई इलाकों समेत नोएडा में फिलहाल तेज हवा चल रही है और काले बादल छाए हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से पारा धीरे-धीरे कर बढ़ना शुरू हो गया था लेकिन आज के बदलाव के बाद एक बार फिर तापमान गिर गया है। दिल्ली और एनसीआर में कोरोना के प्रकोप के कारण लॉकडाउन है। ऐसे में लोग बालकोनी से बदलते मौसम का नजारा ले रहे हैं।
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए दिल्ली समेत नोएडा, गुड़गांव और फरीदाबाद में लॉकडाउन है। लोग अपने घरों में कैद हैं और सड़क पूरी तरह खाली है। हर बार बारिश के बाद जाम लगने की समस्या इस बार नहीं आने वाली है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने अनुमान में कहा था कि मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button