Breaking News

प्लास्टिक से उत्पन्न होने वाला कचरा संपूर्ण विश्व के लिए चिंता का विषय : योगी

यूपी सरकार सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री उत्तर प्रदेश बनाने का चला रही अभियान

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल करने से बचने की अपील की है। उन्होंने रविवार को कहा कि प्लास्टिक, मुख्य रूप से सिंगल यूज प्लास्टिक से उत्पन्न होने वाला कचरा संपूर्ण विश्व के लिए चिंता का विषय है। यह कचरा नदियों, महासागरों के साथ-साथ समूची प्रकृति के लिए घातक है। विभिन्न माध्यमों से मानव खाद्य श्रृंखला में प्रवेश करने के बाद यह मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत घातक है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इन्हीं दुष्प्रभावों से बचने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक के ऊपर भारत सरकार द्वारा एक जुलाई से प्रतिबंध लगाया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2019 में ही राज्य में सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित कर दिया गया है। उसको लागू करने के लिए सरकार के सभी विभाग अपने स्तर से प्रयास कर रहे हैं।

सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के उत्पादन, क्रय और प्रयोग पर लगाए गए प्रतिबंध के दृष्टिगत 30 जून से तीन जुलाई तक सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग ना करने के लिए लोगों को जागरूक करने का अभियान चलाया गया है। फ्री सिंगल यूज प्लास्टिक उप्र का अभियान शुरू हो गया है। इस अभियान के तहत प्रदेश की 734 निकायों द्वारा इसे सफल बनाया जाएगा। इसके तहत कार्यशाला, नदियों की सफाई, सफाई कर्मियों का सम्मान जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम शामिल हैं। इस अभियान से बच्चों को भी जोड़ा गया है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button