
लखनऊ । नगर विकास विभाग ने शुक्रवार को शेष बचे हुए 27 जनपदों के निकायों के लिए भी वार्ड आरक्षण की सूची जारी कर दी है।उल्लेखनीय है कि नगर विकास विभाग ने 48 जनपदों के निकायों के वार्डों की आरक्षण सूची गुरुवार 01 दिसम्बर को जारी कर दी थी तथा शेष 27 जनपदों की सूची जारी होनी थी जिसे आज कर दिया गया है।
आज जिन जनपदों के निकायों के लिए वार्ड आरक्षण की सूची जारी की गयी है उनमें जनपद शामली, आम्बेडकरनगर, आगरा, आजमगढ़, इटावा, कन्नौज, कानपुर, गोरखपुर, झांसी, प्रयागराज, फतेहपुर और फर्रूखाबाद शामिल हैं। इसके अलावा बलिया, बिजनौर, बुलंदशहर, मऊ, मथुरा, मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, मेरठ, मैनपुरी, रामपुर, ललितपुर, सहारनपुर, सीतापुर तथा हरदोई शामिल हैं।(हि.स.)



