
शत प्रतिशत मतदान हेतु विद्यार्थी परिषद द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया
बरहज, देवरिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बरहज नगर इकाई गोरक्ष प्रांत द्वारा चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान मेरा वोट मेरी आवाज के अंतर्गत बरहज विधानसभा में नगरपालिका परिषद बरहज के पटेल नगर वार्ड नंबर 15 और और वार्ड नंबर 22 में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत लोगों से संपर्क कर राष्ट्रहित में शत प्रतिशत मतदान देने हेतु लोगो को प्रेरित किया गया। इस दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने दीवारो पर पोस्टर लगाया और पत्र वितरण किया । इस अभियान में बरहज नगर के नगर मंत्री अमन गुप्ता व और नगर सह मंत्री निखिल मिश्रा व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



