विशाल मद्धेशिया बने गाजीपुर जिला सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष
सपा ने घोषित की सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्षों की लिस्ट
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के सपा व्यापार सभा के 9 जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी की। सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की संस्तुति से समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष/ महानगर अध्यक्ष घोषित की है।
वाराणसी मंडल के गाजीपुर जनपद में युवा सपा नेता विशाल मद्धेशिया को सपा व्यापार सभा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। सपा व्यापार सभा जिलाध्यक्ष मनोनयन पर गाजीपुर जिले में सपा कार्यकर्ताओं में प्रसंन्नता एवं हर्ष व्याप्त हो गया। विशाल मद्धेशिया के सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष मनोनयन पर अखिल भारतीय मद्धेशिय वैश्य सभा के पदाधिकारियों ने सपा प्रदेश नेतृत्व एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (पूर्व मुख्यमंत्री) को धन्यवाद दिया है।