
दुद्धी, सोनभद्र– स्थानीय कचहरी परिसर स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद भवन में शनिवार को दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा की एक आवश्यक बैठक मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम जिला प्रशासन द्वारा दुद्धी को जिला बनाए जाने संबंधी मानक को शासन में तथ्य से परे रिपोर्ट प्रेषित करने पर कड़ी भर्त्सना की गई। वर्ष 2011 की जनगणना का हवाला देकर दुद्धी जिला को मानक के अनुरूप नहीं होने का आशय पत्र प्रमुख सचिव राजस्व विभाग को भेजा गया था। जो आदिवासी क्षेत्र के विकास के लिए जिला बनाने की मांग को बाधित करने सरीखा है।
वक्ताओं ने कहा कि यह लड़ाई अनवरत जारी रहेगी। इस बनाओ संघर्ष मोर्चा की नई कार्यकारिणी पर भी विचार किया गया।जिसमें अध्यक्ष पद के मनोनयन के लिए दुद्धी बार अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव द्वारा बिपिन बिहारी एड. का नाम प्रस्तावित किया गया, जिस पर मोर्चा ने सहर्ष सहमति प्रदान की। आगामी शनिवार को आहूत आम बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।विपिन बिहारी को नए अध्यक्ष के मनोनयन के बाद लोगों ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी। मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ने आंदोलन को धार देते हुए दुद्धी को जिला बनवाने में अपना अमूल्य योगदान देने का भरोसा दिया।
इस मौके पर जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के महासचिव प्रभु सिंह कुशवाहा एडवोकेट, प्रेमचंद यादव एडवोकेट, विजय अग्रहरी एडवोकेट,उदय लाल मौर्य, जवाहरलाल एडवोकेट, कैलाश नाथ गुप्ता एडवोकेट, कुलभूषण पांडेय एडवोकेट, शिव शंकर गुप्ता एडवोकेट, उमेश कुमार गुप्ता, संतोष कुमार, आनंद कुमार गुप्ता, सेवानिवृत्त कानूनगो शिव शंकर प्रसाद कुशवाहा, जितेंद्र कुमार उपाध्याय,आशीष कुमार गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे l



