Breaking News

विनय गुप्ता बने लेखपाल संघ के अध्यक्ष, मकबूल मंत्री

दुद्धी, सोनभद्र– उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की उपशाखा दुद्धी का सांगठनिक चुनाव मंगलवार को तहसील सभागार में सम्पन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर विनय कुमार गुप्ता की ताजपोशी हुई।वहीं मंत्री पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मकबूल अहमद को दी गयी। इनके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार कनौजिया, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कन्हैया लाल पटेल, उपमंत्री पद पर फिरदौस, कोषाध्यक्ष पद पर लालबाबू सरोज एवं लेखा परीक्षक पद पर द्वारिका प्रसाद का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को साथी सदस्यों ने फूल माला से लाद दिया और तालियों की गड़गड़ाहट से अभिनंदन किया।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन हित में समर्पित रहकर, सदस्यों की अस्मिता एवं गरिमा बनाये रखने हेतु कृत संकल्पित हुए। सम्पूर्ण चुनावी प्रक्रिया को सम्पन्न कराने में लेखपाल संघ जिलाध्यक्ष रामाश्रय, जिलामंत्री विकास यादव,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय सिंह, सदर अध्यक्ष सुबोध सिंह एवं पर्यवेक्षक बृजबिहारी मौर्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button