Breaking News

युवती के अपहरण का प्रयास,ग्रामीणों ने की एक की धुनाई

औरैया : उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के बिधूना क्षेत्र में शुक्रवार को ई रिक्शा से कार में खींच कर युवती के अपहरण का प्रयास कर रहे बदमाशों की कार पलट गयी। इस बीच मौके पर जमा हुये ग्रामीणों ने एक अपहर्ता को दबोच कर जम कर धुनायी कर दी।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि भाई का जन्म दिन मनाने गुड़गांव से वापस गांव आयी तीन बहनें ई-रिक्शा से अपने घर जा रही थी कि रास्ते में बुलेरो सवार युवकों ने एक बहन को जबरन बुलेरो में बैठा लिया और भागने लगे।

अन्य बहनों के चीखने चिल्लाने पर ग्रामीणों ने बुलेरो को घेरा तो तेज भगाने के चक्कर में बुलेरो अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिसके बाद ग्रामीणों ने एक अपहर्ता को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी और बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button