Breaking News

ओमप्रकाश राजभर को ग्रामीणों ने दिखाया गांव के बाहर का रास्ता

गाजीपुर समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ मिल कर पिछला विधानसभा चुनाव लड़ने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को मंगलवार अपने ही निर्वाचन क्षेत्र में ग्रामीणों के कोपभाजन का शिकान बनना पड़ा जब उनके विधानसभा क्षेत्र जहुराबाद में ग्रामीणों ने ‘वापस जाओ वापस जाओ’ नारे के साथ गांव से बाहर निकाल दिया।

घटना से हतप्रभ श्री राजभर ने जिला प्रशासन को सूचना देते हुए स्वयं पर हमले के कोशिश की बात कही, वहीं ग्रामीणों ने कहा कि सुभासपा प्रमुख को उन्होने खदेड़ा है। गौरतलब हो कि विधानसभा चुनाव के दौरान ओमप्रकाश राजभर द्वारा मंच से भाजपा का खदेड़ा होबे जैसे चुटकी लेते हुए लगातार भाषण दिया जा रहा था। इस घटना के बाद लोगों ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर का खदेड़ा हुआ है।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button