Breaking News

बंदरों के आतंक से ग्रामीण दहशत में

महराजगंज। सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पकड़ियार बुजुर्ग में आये दिन ग्रामीणों को बंदरों का एक झुंड परेशान कर रहा है।जिससे देर शाम को ग्रामीण अपने घर का दरवाजा बंद करके रहने को मजबूर है। ग्रामीण गया गुप्ता , वकील , मनोज , मार्कण्डेय व संजय गुप्ता आदि लोगों ने बताया कि बन्दरो का एक झुंड हमेशा शाम को गांव में आ जाता है और ग्रामीणों को परेशान करता रहता है तथा बच्चों और बुजुर्गों पर हमलावर हो जाता है।

बीती रात सोमवार को गया गुप्ता को इन बंदरो ने बुरी तरह मारा तथा इन्हें काटकर घायल कर दिया जिन्हें सिन्दुरिया में एक निजी अस्पताल में उपचार कराया गया।कई बार बंदरों के दौड़ाने से कई लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं गाँव मे इनके आतंक से दहसत में है। ग्रामीणों की सूचना पर वन दरोगा नित्यानंद मौर्य जब गांव में पहुचे तो बन्दरो का झुंड फरार हो गया।

Related Articles

Back to top button