Breaking News

महराजगंज पहल कार्यक्रम के दूसरे दिन भी उमड़े ग्रामीण

महराजगंज। विकास खंड मिठौरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिन्दुरिया के प्राथमिक विद्यालय परिसर में पीडी राज करन पाल की अध्यक्षता में महराजगंज पहल कार्यक्रम के तत्वाधान में दो दिवसीय ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विकास खंड के समस्त विभागों जिसमें राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, आयुष्मान भारत, स्वच्छता विभाग,मनरेगा,ग्राम्य विकास विभाग,सोशल सेक्टर, सामाजिक क्षेत्र के विभाग सहित हर विभागों के कर्मचारियों को ग्रामीणों की समस्याओं के लिए लगाया गया है।वही कार्यक्रम के दूसरे दिन भी ग्राम सभा सिन्दुरिया के ग्रामीण अपनी अपनी समस्याओं के लिए आये।

दूसरी तरफ पीडी राजकरन पाल ने बताया सरकार की योजनाओं को धरातल पर लाने के लिये महराजगंज पहल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है कि ग्रामीणों को ब्लाक स्तर और जिले स्तर पर भटकना नही पड़ेगा इसलिये सारे विभागो को ग्रामीणों की समस्याओ को लेकर लगाया गया है और विकास सम्बंधित सारी योजनाएं सभी तक पहुचे।वहीँ ज्वाइंट बीडीओ मिठौरा बृजेश प्रसाद, एडीओ पंचायत पवन कुमार गुप्ता, ग्राम विकास अधिकारी दिनेश कुमार, चंद्रप्रकाश गुप्ता,अमरेन्द्र राज यादव, वेंकटेश्वर पटेल, बालमुकुंद पांडेय, उमेश यादव, ग्राम प्रधान केशव यादव, रोजगार सेवक ज्ञानप्रकाश गुप्ता और वहीँ हल्का मारुतिनंदन निगम आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button