
विद्यालय ने मनाया विदाई समारोह
देवरिया। देवरिया क्षेत्र के अहिल्या पुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में कक्षा आठ के छात्रों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विदाई समारोह बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वहां उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। नृत्य- नाटिका, स्टंट डांस तथा विभिन्न भाव गीतों पर किए गए नृत्य में छात्र-छात्राओं ने अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन कर वहां उपस्थिति श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहां मौजूद लोगों ने छात्रों के सभी कार्यक्रम की प्रशंसा की । विद्यालय के प्रधानाध्यापिका कुसुम द्वारा वार्षिकोत्सव में प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में मनोहर मिश्रा एवं अशोक तिवारी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कक्षा आठ के छात्र छात्राओं को विदाई कर उनके आगे की कक्षाओं में प्रवेश करने, कठिन परिश्रम से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के साथ उज्जवल भविष्य की कामना किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि संस्कार युक्त शिक्षा राष्ट्र की मजबूती का आधार है । सरस्वती वंदना गाकर अंशिका ने मन मोह लिया। स्वागत गीत अंशिका व राधा ने गाया। इस दौरान सुहानी, पुष्पा, बेबी, आंचल, अंजलि, पायल, गरिमा, पलक, हरिओम, पुष्पेंद्र, पीयूष, कृष्णा, संगम, शैलेश, आदित्य, दीपक दीवाना,(डांसर) आदि बच्चों ने अपने कार्यक्रमों से सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका कुसुम चौहान, अशोक तिवारी,अनिता, सुनीता, अंकिता सिंह, राकेश मिश्रा, राजा तिवारी,विकास गोंड, सत्यम यादव, अरुण कुशवाहा, सुनील जासवाल ,रामकेश्वर, शशि मिश्रा, अहिल्या पुर के ग्राम प्रधान सहित गांव के सम्मानित लोग भी उपस्थित रहे।



