Entertainment

अक्षरा सिंह की लव मैरेज का वीडियो सांग ‘हमार जिया पिया पिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से हुआ रिलीज

मुंबई : आजकल भोजपुरी ऎक्ट्रेस अक्षरा सिंह की लव मैरेज की काफी चर्चा है। ऐसा नही है कि अक्षरा सिंह अरेंज मैरेज पे विश्वास नही रखतीं मगर लगता है कि उन्हें लव मैरेज अधिक पसन्द है शायद इसीलिए उनकी आने वाली फिल्म का नाम भी लव मैरेज है। इस फ़िल्म का एक गीत हमार जिया पिया पिया आज रिलीज होते ही पॉपुलर हो गया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर यह गाना रिलीज किया गया है।

इस फुल वीडियो सांग में अक्षरा सिंह पीली साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस गीत को पामेला जैन ने अपनी मधुर आवाज दी है। संगीत से सजाया है धनंजय मिश्रा ने। इस गाने में अक्षरा सिंह का लुक बेहद ब्यूटीफुल दिख रहा है। कानों में हसीन बालियां और हाथों में सुंदर चूड़ियां उन्हें और भी ग्लैमरस बना रही हैं। अक्षरा सिंह का डांस और उनकी अदाएं इस सांग की विशेषता है।

उल्लेखनीय है कि गुप्‍ता प्रोडक्‍शन एंड स्टूडियो के बैनर तले बनी एवं ॐ दीप सिने विज़न प्रस्तुत भोजपुरी फ़िल्म ‘लव मैरेज’ में अक्षरा सिंह के अपोजिट अमरीश सिंह हैं। इस फिल्‍म के निर्माता राम कोमल गुप्‍ता हैं। निर्देशक विष्‍णु शंकर बेलु हैं। म्‍यूजिक डायरेक्‍टर धनंजय मिश्रा हैं। प्यारे लाल यादव, आजाद सिंह और बिट्टू विद्यार्थी ने इसके गाने लिखे हैं। फ़िल्म के लेखक साजिद शमसेर, डीओपी देवेंद्र तिवारी, कोरियोग्राफर दिलीप मिस्त्री और रिक्की गुप्ता हैं। फ़िल्म के एडिटर संतोष हरावड़े, फाइट मास्टर हीरा यादव हैं। मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं।

इस फिल्‍म में अक्षरा सिंह, अमरीश सिंह, सोनाली बिस्ट, अवधेश मिश्रा, विनोद मिश्रा, अयाज खान, के. के गोस्‍वामी, बिपिन सिंह, अरुण सिंह भोजपुरिया काका, विष्णु शंकर बेलू, मटरू सिंह, लोटा तिवारी, सीमा सिंह, श्रध्दा नवल और अनिता रावत आदि कलाकार हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button