
कोल जाति का स्वतंत्रता आंदोलन में बहुत महत्वपूर्ण योगदान:अमित शाह
2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि उनकी सरकार आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों और गरीबों की सरकार है, मोदी ने अपनी कही हुई हर बात को सच साबित करते हुए गरीब कल्याण की योजनाओं को जमीन पर उतारा है.पहले जनजातीय समाज के बच्चों के लिए 167 एकलव्य मॉडल स्कूल थे, इनकी संख्या बढ़ाकर 690 कर दी गई है, छात्रवृत्ति की 978 करोड़ रूपए की राशि मोदी ने बढ़ाकर 2533 करोड़ रूपए कर दी है.
सतना,मध्य प्रदेश : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज मध्य प्रदेश के सतना में शबरी माता की जयंती के अवसर पर आयोजित ‘कोल जनजाति महाकुंभ’ को संबोधित किया।श्री शाह ने सतना में मां शारदा शक्तिपीठ मंदिर में दर्शन एवं पूजन भी किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।अपने संबोधन में श्री शाह ने कहा कि आज यहां 507 करोड़ रूपए के 70 निर्माण कार्यों का शिलान्यास और 26 करोड़ रूपए के कई कामों का लोकार्पण भी हुआ है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने कोल जाति और जनजातीय भाईयों-बहनों के कल्याण के लिए कई काम किए हैं।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि अंत्योदय का अर्थ है समाज के गरीब से गरीब व्यक्ति के लिए सम्मान से जीने का रास्ता प्रशस्त करना। उन्होंने कहा कि जब 2014 में पहली बार श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार बनी थी, तब उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों और गरीबों की सरकार है। श्री शाह ने कहा कि आज 9 साल बाद देखते हैं कि मोदी जी ने अपनी कही हुई एक-एक बात को सच साबित करते हुए जमीन पर उतारा है। पिछली सरकार के समय घरों में शौचालय नहीं थे, मोदी जी ने 10 करोड़ घरों में शौचालय बनाए जिनमें सबसे ज़्यादा शौचालय आदिवासियों के घरों में बने। मोदी जी ने 3 करोड़ लोगों को घर दिए, बिजली दी, गैस सिलिंडर दिए, 5 लाख तक का पूरा स्वास्थ्य का खर्चा मुफ्त कर दिया और कोरोना के टीके की दोनों डोज़ फ्री लगाईं। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने हर गरीब के घर में प्रति व्यक्ति प्रति माह 5 किलो अनाज मुफ्त देने का फैसला भी किया।
श्री अमित शाह ने कहा कि कोल जाति का स्वतंत्रता आंदोलन में बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है और मोदी सरकार 200 करोड़ रूपये की लागत से देशभर में जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय स्थापित करवा रही है. इन सभी संग्रहालयों में 1831 के कोल विद्रोह की शौर्यगाथा अंकित है। उन्होंने कहा कि चाहे गोंड महारानी दुर्गावती की बहादुरी हो, रानी कमलापति का बलिदान हो या अमर सेनानी बुद्धु भगत, जोवा भगत की बात हो, इन सभी को मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने याद रखने का काम किया है। उन्होंने कहा कि लगभग 5 करोड़ की लागत से रघुनाथ साह और शंकर साह का स्मारक भी शिवराज जी ने बनाया है।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि पिछली सरकार के दौरान आदिवासियों और जनजातियों के लिए 24 हज़ार करोड़ रूपए बजट में दिए गए थे, जिसे प्रधानमंत्री मोदी जी ने बढ़ाकर लगभग 90 हज़ार करोड़ रूपए कर दिया है। उन्होंने कहा कि पहले आदिवासियों और जनजातियों के बच्चों के लिए 167 एकलव्य मॉडल स्कूल स्वीकृत किए गए थे, अब इनकी संख्या बढ़ाकर 690 कर दी गई है। इसके अलावा पिछली सरकार द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्ति की 978 करोड़ रूपए की राशि को मोदी जी ने बढ़ाकर 2533 करोड़ रूपए कर दिया है। उन्होंने कहा कि शिवराज जी की सरकार द्वारा गरीब और जनजातीय कल्याण के लिए शुरू किए गए सभी कार्यक्रमों को पिछली सरकार ने रोक दिया था, लेकिन शिवराज जी की सरकार दोबारा बनते ही उन सभी कार्यक्रमों को दोबारा शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि केन्द्र में मोदी जी और मध्य प्रदेश में शिवराज जी की डबल इंजिन की सरकार राज्य के हर गरीब के जीवन में सुख पहुंचाने के लिए संकल्पित है।
भाजपा मध्यप्रदेश और केंद्र में दो तिहायी बहुमत से सरकार बनाएगी – शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज किसी का नाम लिए बगैर कांग्रेस नेताओं पर हमला बोला और दावा किया कि मध्यप्रदेश में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दो तिहायी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2024 में होने वाले आम चुनाव में एक बार फिर विजय हासिल करेगी और दो तिहायी बहुमत से सरकार बनाएगी।
श्री शाह राज्य के विंध्य अंचल में आने वाले सतना जिला मुख्यालय पर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, सांसद गणेश सिंह, राज्य के अनेक मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद थे। श्री शाह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ या अन्य किसी नेता का नाम लिए बगैर कहा कि पिछले दिनों राज्य में कुछ विशेष परिस्थितियों के कारण कांग्रेस की सरकार बन गयी थी। लेकिन उन्होंने जनता के लिए कुछ नहीं किया और अब ऐसे लोग सोच रहे हैं कि राज्य में कांग्रेस फिर से सत्ता में आएगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जब भी सत्ता मिलती है, तो वह जनता के लिए कोई काम नहीं करती है। वहीं भाजपा सत्ता में रहती है, तो विकास के कार्य करती है। श्री शाह ने कहा कि मध्यप्रदेश में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा दो तिहायी बहुमत से विजय हासिल करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि इसी तरह 2024 में होने वाले आम चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा दो तिहायी बहुमत के साथ विजय दर्ज कराएगी। श्री शाह ने अपने भाषण के दौरान कहा कि मध्यप्रदेश में दो दर्जन सरकारी मेडिकल कॉलेज होना विकास का प्रतीक हैं। इसके अलावा निजी मेडिकल कॉलेज भी हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों और श्री मोदी के नेतृत्व में हो रहे विकास का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अब देश के युवक और युवतियों को मेडिकल कॉलेज में पढ़ने के लिए युक्रेन जैसे देशों में नहीं जाना पड़ेगा।
सतना (मध्यप्रदेश) में बने शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के उद्घाटन समारोह से लाइव… https://t.co/UW0UIj8ei9
— Amit Shah (Modi Ka Parivar) (@AmitShah) February 24, 2023
स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में कोल जनजाति का योगदान स्वर्णाक्षरों में अंकित है। आज शबरी माता की जयंती पर सतना (मध्य प्रदेश) में 'कोल जनजाति महाकुंभ' को संबोधित कर रहा हूँ।#KolMahaKumbhMP https://t.co/PFfWOjobzr
— Amit Shah (Modi Ka Parivar) (@AmitShah) February 24, 2023
51 शक्ति पीठों में से एक मैहर (मध्यप्रदेश) के त्रिकूट पर्वत पर स्थित माँ शारदा शक्तिपीठ में दर्शन व पूजा-अर्चना की।
माँ शारदा की अनंत शक्ति और उनके परम भक्त महोबा के वीर योद्धा आल्हा-ऊदल की भक्ति से सराबोर इस दिव्य धाम में आकर एक अद्भुत अनुभूति हुई।
माँ सभी पर अपनी कृपा बनाए। pic.twitter.com/l8YK7tsvOZ
— Amit Shah (Modi Ka Parivar) (@AmitShah) February 24, 2023



