Breaking News

मार्ग दुर्घटना मे घायल सब्जी व्यवसायी की मौत

भटनी, देवरिया। मंगलवार की सुबह मैजिक पलटने से घायल भटनी थानाक्षेत्र के खोरीबारी रामपुर निवासी सब्जी बिक्रेता रामकेश्वर भगत की मौत बुधवार को मेडिकल कॉलेज ले जाते समय हो गयी । रामकेश्वर मंगलवार की सुबह अपने साथी सब्जी व्यापारियों के साथ सब्जी का बाजार करने देवरिया सब्जी मंडी में गये थे। देवरिया से लौटते समय खुखुन्दू थानाक्षेत्र के मुसैला के करीब सब्जी लदी मैजिक टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई थी, जिसमे सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे।

घायलो का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, जहाँ रामकेश्वर भगत (50) की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने बुधवार को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया । मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button