National

गणतंत्र दिवस परेड में उत्तरप्रदेश की झांकी ने मारी बाजी, जीता प्रथम पुरस्कार

पहले स्थान पर रही `राम मंदिर` झांकी

नई दिल्ली । दिल्ली के राजपथ पर बड़ी ही धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस मौके पर देश के कई राज्यों की झांकियों में उनकी संस्कृति, वेशभूषा देखने को मिली। लेकिन इन सबके बीच इस साल जिसका सभी इंतज़ार कर रहे थे वो थी उत्तर प्रदेश की झांकी। उत्तर प्रदेश की इस झांकी को सभी झांकियों में पहला स्थान मिला है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को दिल्ली में पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे।

बता दें, राजपथ पर निकाली गईं झांकियों में इस बार उत्तर प्रदेश की ओर से तैयार की गई झांकी अयोध्या में प्रस्तावित भव्य राम मंदिर मॉडल पर आधारित थी और इसे पहला स्थान मिला है। यूपी की झांकी के पहले भाग में महर्षि वाल्मिकी को रामायण की रचना करते दिखाया गया जबकि मध्य भाग में राम मंदिर का मॉडल रखा गया था। जो की ऐसा पहली बार हुआ जब राजपथ पर भगवान की झांकी निकली। उत्तर प्रदेश के सूचना विभाग और पर्यटक विभाग इ टीम ने यूपी की झांकी को पहला स्थान मिलने पर बधाई दी है। जिसके बाद सभी विजेताओं को दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे।

उत्तर प्रदेश की झांकी जब राजपथ पर निकली थी उसका विडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुआ था। वही सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी लिरिक्स लिखकर तस्वीर पोस्ट की थी। यह वही लिरिक्स थे जो झांकी मंदिर मॉडल के आगमन के दौरान बज रहे थे। सीएम योगी ने तस्वीर पोस्ट कर लिया था- अयोध्या सियाराम की, देती समता का संदेश, कला और संस्कृति की धरती, धन्य-धन्य उत्तर प्रदेश।

गणतंत्र दिवस पर यूपी की ओर से निकाली गई झांकी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकारी की ओर से ट्वीट किया गया, जिसमे लिखा था – राजपथ, नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड के सुअवसर पर आज देश विभिन्न संप्रदायों की आस्था के प्रतीक प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या के वैभव से अवगत हुआ उत्तर प्रदेश की ओर से प्रस्तुत की गई झांकी में सामाजिक सद्भाव व सांस्कृतिक विरासत के उत्कृष्टतम उदाहरण की झलक दिखी।

आपको बता दें, कि पिछले साल राजपथ पर 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों में असम की झांकी को सर्वश्रेष्‍ठ झांकी घोषित किया गया था। वही दूसरे स्थान पर ओडिशा और उत्तर प्रदेश की झांकी रही।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button