BusinessUP Live

उत्तर प्रदेश जापानी निवेशकों के साथ दीर्घकालिक साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री 

उत्तर प्रदेश में जापानी निवेश को नई रफ्तार देने के लिए यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026 का आगाज हुआ। यामानाशी के गवर्नर कोटारो नागासाकी के नेतृत्व में 200 से अधिक जापानी कारोबारी और उद्योग प्रतिनिधि भारत पहुंचे हैं। 18 से 23 अगस्त तक चलने वाले कार्यक्रम में लखनऊ, आगरा, ग्रेटर नोएडा और वाराणसी में निवेश संभावनाओं पर चर्चा होगी। 21 अगस्त को लखनऊ में मुख्य बैठक में विनिर्माण, ऑटोमोबाइल, सेमीकंडक्टर, ग्रीन एनर्जी, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्यटन पर सहयोग की संभावनाएं तलाशी जाएंगी।

नई दिल्ली : केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान के यामानाशी प्रीफेक्चर के गवर्नर कोटारो नागासाकी का स्वागत किया। गवर्नर नागासाकी 200 से अधिक जापानी सीईओ, कारोबारी नेताओं, उद्योग प्रतिनिधियों और नीति-निर्माताओं के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। यह प्रतिनिधिमंडल यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026 में शामिल होने भारत पहुंचा है।

नई दिल्ली में जापानी प्रतिनिधिमंडल के सम्मान में आयोजित स्वागत रात्रिभोज के साथ पांच दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का उद्देश्य जापान की उत्तर प्रदेश में बढ़ती निवेश रुचि को निवेश, तकनीकी साझेदारी, विनिर्माण परियोजनाओं और रोजगार के अवसरों में बदलना है।

जापानी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-जापान के मजबूत आर्थिक संबंधों और भारत में जापानी कंपनियों के लिए बढ़ते अवसरों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का बेहतर होता बुनियादी ढांचा, कुशल कार्यबल और निवेश अनुकूल माहौल जापानी कंपनियों के वैश्विक विस्तार के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराता है।

उत्तर प्रदेश में जापानी निवेश को नई रफ्तार देने के लिए यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026 का आगाज हुआ। यामानाशी के गवर्नर कोटारो नागासाकी के नेतृत्व में 200 से अधिक जापानी कारोबारी और उद्योग प्रतिनिधि भारत पहुंचे हैं। 18 से 23 अगस्त तक चलने वाले कार्यक्रम में लखनऊ, आगरा, ग्रेटर नोएडा और वाराणसी में निवेश संभावनाओं पर चर्चा होगी। 21 अगस्त को लखनऊ में मुख्य बैठक में विनिर्माण, ऑटोमोबाइल, सेमीकंडक्टर, ग्रीन एनर्जी, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्यटन पर सहयोग की संभावनाएं तलाशी जाएंगी।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और सीएम योगी ने यामानाशी के गवर्नर का किया स्वागत, 200 से अधिक जापानी सीईओ पहुंचे भारत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापानी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश जापानी निवेशकों के साथ दीर्घकालिक साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा, कुशल प्रतिभा और निवेश अनुकूल नीतियां जापानी कंपनियों को प्रदेश में निवेश, विस्तार और रोजगार सृजन के लिए मजबूत आधार प्रदान करती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह साझेदारी उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के उनके विजन के अनुरूप है। इसमें विनिर्माण और तकनीक आधारित विकास में जापान की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। यामानाशी के गवर्नर कोटारो नागासाकी ने कहा कि यह यात्रा यामानाशी और उत्तर प्रदेश के बीच आर्थिक एवं संस्थागत संबंधों को मजबूत करने में मदद करेगी। उन्होंने स्वच्छ ऊर्जा, तकनीक, कौशल विकास और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर जोर दिया।

23 अगस्त तक चलेगा कार्यक्रम

इन्वेस्ट यूपी द्वारा 18 से 23 अगस्त तक आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रम नई दिल्ली, लखनऊ, आगरा, ग्रेटर नोएडा और वाराणसी में होगा। मुख्य यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 21 अगस्त को लखनऊ में आयोजित की जाएगी, जिसमें जी2बी और बी2बी सत्र होंगे। इस दौरान विनिर्माण, ऑटोमोबाइल, सेमीकंडक्टर, ग्रीन एनर्जी, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, कौशल विकास और पर्यटन प्रमुख सहयोग क्षेत्र होंगे। 200 से अधिक जापानी कारोबारी नेताओं की भागीदारी वाला यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026 उत्तर प्रदेश और जापान के बीच निवेश आधारित साझेदारी को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इसका फोकस तकनीक, विनिर्माण और रोजगार के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करना है।

यूपी में बिजली कनेक्शन पर सख्ती, देरी हुई तो होगी कार्रवाई

योगी का बड़ा हमला: ‘सैफई सिंडिकेट’ पर साधा निशाना, बोले- लूट का पैसा दुबई में छिपाया

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button