UP Live

यूपीआईटीएस 2024ः सीएम योगी ने वियतनाम के डेलीगेशन से की मुलाकात

पार्टनर कंट्री के तौर पर वियतनाम की सहभागिता के लिए सीएम योगी ने जताया आभार.जल्द ही उत्तर प्रदेश में वियतनाम की कम्पनियां खाद्य प्रसंस्करण और आईटी के क्षेत्र में कर सकती हैं निवेश.

ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2024 के उद्धघाटन समारोह के दौरान वियतनाम के डेलिगेशन से विशेष तौर पर मुलाकात की। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में बुधवार से शुरू हुए पांच दिवसीय वैश्विक उद्योग महाकुंभ में भाग लेते हुए सीएम योगी ने वियतनाम के राजदूत समेत विभिन्न डेलिगेट्स से मुलाकात की। विदित है कि जल्द ही उत्तर प्रदेश में वियतनाम की कम्पनियां खाद्य प्रसंस्करण और आईटी के क्षेत्र में निवेश कर सकती हैं।

उल्लेखनीय है कि वियतनाम इस महा आयोजन में पार्टनर कंट्री की भूमिका निभा रहा है। ऐसे में, वियतनाम के दल के कार्यक्रम में सहभागिता को लेकर सीएम योगी ने विशेष तौर पर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के उद्धघाटन सत्र में मंच से वियतनाम की तारीफ करने के साथ ही राजदूत से मुलाकात के दौरान भी उन्होंने वियतनाम की सहभागिता और प्रतिबद्धता को लेकर आभार व्यक्त किया। वियतनाम के डेलिगेशन में पारंपरिक कलाओं का प्रदर्शन करने वाले कलाकार भी हैं, जिन्होंने बुधवार को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी कला का प्रदर्शन कर देश दुनिया से आए विजिटर्स की वाहवाही बटोरी।

कानून-व्यवस्था को परिभाषित करते हैं योगी आदित्यनाथ : उप राष्ट्रपति

Related Articles

Back to top button