UP Live

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी हुए कोरोना संक्रमित

लखनऊ । यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी। उन्होंने ट्वीट किया कि शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहा हूं। सभी कार्य वर्चुअली संपादित कर रहा हूं। उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश सरकार की सभी गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। इस बीच जो लोग भी मेरे संपर्क में आएं हैं वह अपनी जांच अवश्य करा लें और एहतियात बरतें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज 5 मार्च को ली थी।

Related Articles

Back to top button