Health

UP-संक्रमण के 10 नए मामले आए सामने, 07 लोगों ने दी कोरोना को मात

प्रदेश के 77.71 प्रतिशत लोग ले चुके टीकाकरण की पहली डोज .प्रदेश में आठ करोड़ 85 लाख से अधिक की जा चुकी टेस्‍टिंग .

लखनऊ । प्रदेशवासियों को जल्‍द से जल्‍द टीकाकवर देने के उद्देश्‍य से प्रदेश में क्लस्टर 2.0 अप्रोच को लागू किया गया है। ग्रामों में क्लस्टर 2.0 अप्रोच से टीकाकरण की दूसरी डोज की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। क्लस्टर मॉडल के जरिए जिन ग्रामों, मोहल्लों में प्रथम डोज लगाने का कार्य सफलतापूर्वक किया गया था उन ग्रामों में क्लस्टर मॉडल के तहत दूसरी डोज को लगाने का काम किया जा रहा है। प्रदेश में अब तक 16 करोड़ 83 लाख से अधिक पात्र लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। जिसमें 11 करोड़ 47 लाख से अधिक पात्र लोगों को पहली डोज और 05 करोड़ 35 लाख से अधिक पात्र लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है।

कोरोना टीकाकरण अभियान में उत्‍तर प्रदेश दूसरे प्रदेशों से कहीं आगे हैं। प्रदेश ने सर्वाधिक टेस्‍ट और टीकाकरण कर दूसरे प्रदेशों के समक्ष एक नजीर पेश की है। 24 करोड़ की आबादी वाले यूपी में सीएम योगी आदित्‍यनाथ के निर्देशानुसार एक सधी रणनीति के तहत तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण की प्रक्रिया को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से एक प्रभावी रणनीति के अनुसार टीकाकरण किया जा रहा है। कम समय में तेजी से टीकारकण करने वाले यूपी मे अब तक 77.71 प्रतिशत पात्र लोगों ने पहली और 36.12 प्रतिशत पात्र लोगों ने दूसरी डोज का टीका कवर प्राप्‍त कर लिया है।

8 करोड़ 85 लाख से अधिक हुई यूपी में जांच

सधी रणनीति के कारण आज यूपी में कम समय में कोरोना संक्रमण पर तेजी से लगाम लगाई है। प्रदेश में बीते 24 घंटों में 1,46,242 टेस्‍ट किए गए जिसमें 10 नए संक्रमण के मामलों की पुष्टि हुई। अब तक यूपी में 8 करोड़ 85 लाख से अधिक जांच की जा चुकी है। प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या 137 पहुंच गई है। बीते 24 घंटों में 07 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी। इसके साथ ही प्रदेश का रिकवरी रेट अब 98.7 प्रतिशत पहुंच गया है।

Related Articles

Back to top button