Crime

अज्ञात हमलावरों ने युवक के सिर में मारी गोली

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में अमृतसर से अपने बाबा के चालीसवें में शामिल होने आए युवक को अज्ञात हमलावरो ने गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए हैं।पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाबूजई में शोएब (28) को रविवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर घायल युवक को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने शोएब की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए बरेली रेफर कर दिया। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button