Crime

फगवाड़ा में अनैतिक व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, 26 गिरफ्तार

फगवाड़ा : पंजाब के फगवाड़ा निगम शहर और इसके आसपास के ग्रामीण इलाकों में नशे की समस्या सहित अवैध गतिविधियों की समस्या पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कपूरथला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) वत्सला गुप्ता के नेतृत्व में एक अभियान चलाया गया जो शनिवार तड़के तक जारी रहा।श्री वात्सल्य गुप्ता ने रविवार को बताया कि 13 लड़कों और 13 लड़कियों (जिनमें नौ विदेशी नागरिक और चार भारतीय नागरिक शामिल हैं) को दो अलग-अलग मामलों में धारा 3,4,5,7,8 अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने नौ पासपोर्ट, 29 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 45,000 रुपये नकद बरामद किये गये।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button