Breaking News

”महराजगंज पहल” के अंतर्गत नयनसर में दो दिवसीय ग्राम चौपाल का आयोजन

महराजगंज।विकास खण्ड बृजमनगंज के ग्राम पंचायत नयनसर मे विकास कार्यों व अन्य योजनाओं संबंधित समस्याओं के निस्तारण के लिए ”महराजगंज पहल” के अंतर्गत दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 01 अप्रैल, व 02 अप्रैल को होगा। उक्त जानकारी देते हुए ग्राम विकास अधिकार डा. आशीष कुमार सिंह ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम में पात्र लाभार्थियों को सभी प्रकार की पेंशन, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, व राजस्व भूमि जैसे खाद गड्डा, खलिहान, पोखरी, चकरोड, आवास, शौचालय, परिवार रजिस्टर नकल, पी एम सम्मान निधि सहित सभी कार्यो सम्बन्धी कार्यों को मौके पर ही निस्तारण किया जाना है।

Related Articles

Back to top button