
दुद्धी सोनभद्र : नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने हर घर भाजपा ध्वज कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक रामदुलार गोंड़ एवं चुनाव प्रभारी अरविंद पांडेय उपस्थित रहे। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत जिला मंत्री दिलीप पांडेय के निजी निवास पर विधायक द्वारा भाजपा ध्वज लगाकर किया गया। इसके उपरांत विधायक एवं चुनाव प्रभारी के नेतृत्व में सभी भाजपा कार्यकर्ता बाइक जुलूस निकालकर नगर व कस्बे में भ्रमण किया।

भ्रमण के दौरान पूरे कस्बे में श्रीराम की जय,मोदी योगी जिन्दाबाद सहित अन्य नारे लगाए।इस दौरान नेता द्वय की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर भाजपा ध्वज लहरा कर नगर निकाय चुनाव का आगाज किया। विधायक एवं चुनाव प्रभारी ने लोगों से जनसंपर्क कर अपील किया कि इस बार दुद्धी नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को भारी मतों से जिताएं और दुद्धी में कमल का फूल खिलाकर, दुद्धी नगर पंचायत का सर्वांगीण विकास में सहभागी बने।
यहां की जनता को हर एक सुविधा मुहैया करायी जायेगी। कार्यक्रम को मुख्य रूप से चुनाव संयोजक रामेश्वर राय, जिला मंत्री दिलीप पांडेय, सुरेंद्र अग्रहरी, , मनीष जयसवाल प्रोग्राम मोनू सिंह, राजन चौधरी, बबलू सिंह, सुमित सोनी, सूरजदेव सेठ, विशाल चौरसिया, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, अजय चंद्रवंशी, पूजा चंद्रवंशी, मीरा सिंह गोंड़, चमेली अग्रहरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।



