Breaking News

एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत राष्ट्र को एक सूत्र में बांधने के लिए संबल बनेगा राम मंदिरः योगी

हम धर्म और सत्य के मार्ग का अनुसरण करेंगे तो विजयी होने से हमें कोई नहीं रोक सकताः सीएम

  • 500 वर्षों के संघर्षपूर्ण साधना आज सिद्धि में बदलती हुई दिखाई दे रही हैः योगी
  • अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर राष्ट्र मंदिर होगाः सीएम
  • हमलोगों की पीढ़ी सौभाग्यशाली है जो हम मंदिर का निर्माण होते देख रही हैः सीएम
  • मुख्यमंत्री योगी ने हनुमानगढ़ी के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की

अयोध्या/लखनऊ :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह के लिए पूजन किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 500 वर्षों के संघर्षपूर्ण साधना की आज सिद्धि में बदलती हुई दिखाई दे रही है। अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण जिस द्रुतगति से आगे बढ़ा है, मंदिर के गर्भगृह के पूजन का कार्यक्रम उसकी महत्वपूर्ण कड़ी है। अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर राष्ट्र मंदिर तो होगा ही, साथ ही प्रधानमंत्री मोदी जी के एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत राष्ट्र को एक सूत्र में बांधने के लिए संबल बनेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर भारतीय के लिए यह गर्व का क्षण है। आक्रांताओं ने भारत के सपनों को चकनाचूर करते हुए कुत्सित मंशा के साथ अपने नापाक इरादों के माध्यम से आस्था पर प्रहार किया था, लेकिन अंततः भारत की विजय हुई। सत्यमेव जयते की सार्थकता एकबार फिर से सिद्ध हुई है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के भव्य निर्माण में पूज्य संतों और अशोक सिंघल का संघर्ष, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व लाखों कार्यकर्ताओं का पुरुषार्थ आज साकार रूप लेता दिखाई दे रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि यदि हम धर्म और सत्य के मार्ग का अनुसरण करेंगे तो विजयी होने से हमें कोई नहीं रोक सकता है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण चल रहा है। आज जो भी श्रद्धालु या पर्यटक अयोध्या धाम आता है, वह मंदिर के भव्य स्वरूप का निर्माण होते देखकर धन्य अनुभव करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब प्रधानमंत्री ने भगवान राम के मंदिर की आधारशिला रखी थी तब भी मैंने कहा था कि 500 वर्षों के दौर में हमलोगों की पीढ़ी सौभाग्यशाली है जो हम मंदिर का निर्माण होते देख रही है। मुख्यमंत्री योगी ने मंदिर निर्माण के संघर्ष में बलिदान देने वाले महापुरुषों को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि संघर्ष पूरा हो चुका है, अब निर्माण में जुड़ना है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी के दर्शन किए।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button