Crime

अनिंयत्रित कार टकरायी पेड़ से, एक की मौत सात घायल

रायबरेली : उत्तर प्रदेश के रायबरेली के महराजगंज इलाके में बारात में शिरकत कर लौट रही अनियंत्रित कार के पेड़ से टकराने के कारण हुई दुर्घटना में कार सवार एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी जबकि सात अन्य घायल हो गए हैं।पुलिस सूत्रों से शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार महराजगंज इलाके में एक स्कोर्पियो गाड़ी पर सवार सात व्यक्ति एक शादी से शिरकत करके लौट रहे थे। देर रात तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित गाड़ी एक पेड़ से टकरा गई जिससे उस पर सवार एक युवक असलम (22) पुत्र मुबीन की मौत हो गयी जबकि छह अन्य सवार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button