NationalState

पुलिस अमृतपाल के पीछे, चाचा और ड्राईवर का आत्मसमर्पण, परिजनों का दावा अमृतपाल गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब में अलगाववादी संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख, खालिस्तान समर्थक और अजनाला थाने पर हमले के आरोपी अमृतपाल सिंह और अनेक साथियों के गत शनिवार को पुलिस कार्रवाई के दौरान बच निकलने के बाद इन्हें पकड़ने के लिये बड़े पैमान पर शुरू किया गया राज्यव्यापी अभियान सोमवार तीसरे दिन भी जारी रहा।

इस बीच, पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते अमृतपाल के चालक हरप्रीत सिंह और चाचा हरजीत सिंह ने आज जालंधर में आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं इस तरह की सूचनाएं हैं कि अमृतपाल, उसके चाचा तथा चालक के खिलाफ सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाने की तैयारी में है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस को अमृतपाल को पकड़ने में आज शाम तक सफलता मिल सकती है।

इस बीच, राज्य सरकार ने माहौल बिगड़ने की आशंका जनहित में राज्य में मोबाईल इंटरनेट, एसएमएस और डोंगल सेवाओं पर पाबंदी अब 21 मार्च दोपहर 12 बजे तक बढ़ा दी है। अलबत्ता बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को इन पाबंदियों से मुक्त रखा गया है।

अमृतपाल सिंह और साथियों को बिना किसी शर्त के तुरंत रिहा किया जाए: भिंडरावाला

दमदमी टकसाल के प्रधान एवं संत समाज के अध्यक्ष संत ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा भिंडरावाला ने ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रधान अमृतपाल सिंह और अन्य सिख युवकों की गिरफ्तारी एवं छापेमारी की निंदा करते हुए सभी गिरफ्तार सिखों की बिना शर्त रिहाई की मांग की है।भिंडरावाला ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर नौजवानों की अवैध गिरफ़्तारी पंजाब के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने के बराबर होगी।

अमेरिका की विदेश यात्रा पर सैन फ्रांसिस्को हवाई अड्डे पर पहुंचे दमदमी टकसाल के प्रमुख ने सोमवार को यहां जारी बयान में कहा कि अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने या नहीं करने के बारे में पंजाब सरकार की चुप्पी कई संदेह पैदा कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपील करते हुए कहा कि वे इस मामले में व्यक्तिगत जिम्मेदारी लेते हुए सभी पंजाबियों को सच्चाई से अवगत कराने का फर्ज निभाएं और अमृतपाल सिंह तथा अन्य सिंहों को तुरंत सिख कौम को सौंप दें।

अमृतपाल के चार समर्थक जालंधर से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने रविवार को आपराधिक मामलों में वांछित वारिस पंजाब दे (डब्ल्यूपीडी) के कार्यकर्ताओं के विरुद्ध अपनी कार्रवाई जारी रखी और राज्य में शान्ति और कानून व्यवस्था को भंग करने की कोशिश करने वाले कई व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया।सीआईए जालंधर के पुलिस दल ने ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह के चार समर्थकों को आज शाम जालंधर के गांव कुक्कड़ पिंड में उनके आवास से गिरफ्तार किया।

इनकी पहचान कुलदीप सिंह पुत्र रंजीत सिंह , मंगल सिंह पुत्र किशन सिंह , गुरमिंदर सिंह सभी निवासी कुक्कड़ पिंड और हिरदय पाल निवासी पंजाब एवेन्यू के तौर पर हुई है। गिरफ्तार किए गए तीन लोगों को सीआईए स्टाफ जालंधर में रखा गया है जबकि हिरदय पाल सिंह को जेल भेज दिया गया है।(वार्ता)

अमृतपाल फरार, पकड़ने की कोशिशें जारी : पुलिस

खालिस्तान समर्थक अमृत पाल पकड़ से बाहर, 78 समर्थक पुलिस की गिरफ्त में, हथियार बरामद

…………………………………………………………………………………………………………………………….

अनोखी पहल : इस MBA पास किसान के मुरीद हुए लोग, लाखों कमाने के लिए उनसे सीख रहे किसानी

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button