Politics

उद्धव ठाकरे का ऐलान, राम मंदिर निर्माण के लिए देंगे एक करोड़ रुपये

अयोध्या । महाराष्ट्र सरकार के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर अयोध्या पहुंचे राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को राम मंदिर के लिए एक करोड़ रुपये देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नहीं, बल्कि हमारा ट्रस्ट राम मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये की राशि देगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘मैं यहां रामलला का आशीर्वाद लेने आया हूं। पिछले डेढ़ सालों में मेरा यह तीसरा दौरा है। मैं यहां पूजा अर्चना भी करूंगा।’ उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी से अलग हुआ हूं, हिंदुत्व से नहीं। बीजेपी का मतलब हिंदुत्व नहीं है। हिंदुत्व अलग है और बीजेपी अलग है।

Related Articles

Back to top button