Entertainment

यूए फिल्म्स प्रोडक्शन एंड एंटरटेनमेंट हॉउस की लगन-पत्रिका पोस्ट प्रोडक्शन शुरू

यूए फिल्म्स प्रोडक्शन एंड एंटरटेनमेंट हॉउस के बैनर तले निर्मित की जा रही है भोजपुरी फिल्म लगन-पत्रिका का पोस्ट प्रोडक्शन वर्क मुंबई के एक स्टूडियो में जोर शोर से किया जा रहा है। इस फिल्म में केन्द्रीय भूमिका में विमल पांडेय, मणि भट्टाचार्य और पलक तिवारी हैं। फ़िल्म के निर्माता शैलेन्द्र नागपाल व रंजीत सिंह हैं। फिल्म के निर्देशन की बागडोर टैलेंटेड फिल्म निर्देशक आनन्द सिंह संभाला है। लेखक मनोज पांडेय हैं। गीतकार राजेश मिश्रा, सुमित सिंह चन्द्रवंशी, शेखर मधुर के लिखे गीत को मधुर संगीत से सजाया है संगीतकार साजन मिश्रा ने। डीओपी डीके शर्मा, मारधाड़ दिनेश यादव, नृत्य प्रसून यादव हैं। कला विपिन का है। प्रोडक्शन कंट्रोलर जीटू बाबा, जोंटी गिरी, ईपी विपिन सिंह हैं। मुख्य भूमिका में विमल पांडेय, मणि भट्टाचार्य, पलक तिवारी, बालेश्वर सिंह, अनूप अरोरा, शिवा शर्मा, सोनिया मिश्रा, नीलम सिंह, प्रदीप देव आदि हैं।

गौरतलब है कि भोजपुरी सिने जगत को अनुपम भेंट देने के लिए बनाई जा रही भोजपुरी फिल्म लगन-पत्रिका की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में की गई है। भोजपुरी सिनेमा के यंगस्टार विमल पांडेय और मणि भट्टाचार्य की युगल जोड़ी में खूब धमाल मचाने वाली है। उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री ऑडियंस को खूब इंटरटेनमेंट करने वाली है। साथ ही अदाकारा पलक तिवारी भी अपनी अदा का जलवा बिखेरते हुए नजर आने वाली हैं।
फिल्म के निर्माता शैलेन्द्र नागपाल ने बताया कि हमारी यह फिल्म लगन-पत्रिका मनोरंजन के साथ-साथ दर्शकों में संदेश देने का भी कार्य करेगी। मेरा प्रयास है भोजपुरी सिनेमा जगत को बेहतरीन फिल्म देना। इसीलिए हम यूनिक स्टोरी वाली फिल्म का निर्माण कर रहे हैं।
फ़िल्म के निर्देशक आनन्द सिंह ने कहा कि सिनेमा समाज का दर्पण होता है। इसलिए जब मेरे पास रीति-रिवाज और भोजपुरी संस्कार से परिपूर्ण फ़िल्म की स्टोरी हाथ लगी तो इसपे बेहतरीन सिनेमा बनाने के लिए कमर कस लिया। आशा है कि यह फ़िल्म दर्शकों के उम्मीद पर खरा उतरेगी। इतनी महंगी और बेहतरीन फ़िल्म बनाने के लिए फ़िल्म के निर्माता शैलेन्द्र नागपाल और रंजीत सिंह  को तहेदिल से धन्यवाद देता हूँ। वे कमाल की फ़िल्म का निर्माण कर रहे हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button