Crime

बारजा गिरने से मलबे में दबकर किशोरी सहित दो महिलाओं की मौत

कौशांबी : उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के संदीपनघाट थाना क्षेत्र में बारजा गिर जाने से हुई दुर्घटना में मलबे में दबकर एक किशोरी सहित दो महिलाओं की मृत्यु हो गई है।पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना मोहिद्दीनपुर गौस गांव में शनिवार देर रात हुई। गांव की सुमित्रा (36) और उसकी बहन की बेटी विमल (14) व परिवार का अनूप 10 शुक्रवार की रात में घर के बारजा (छज्जा) के नीचे सो रहे थे। अचानक बारजा टूट कर गिर गया जिसके मलवा में दब कर तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button