Crime

बलिया में दो वाहनो की टक्कर,दो मरे पांच घायल

बलिया : उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र में बोलेरो और पिकप की जोरदार टक्कर में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए।पुलिस सूत्रों ने बताया कि पड़ोसी जिले मऊ के डुमरी मर्यादपुर गांव के एक परिवार के लोग गुरुवार को बोलरो में सवार होकर बिहार के बक्सर में एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहे थे कि क्षेत्र के बिडहरा गांव के समीप रसड़ा की तरफ से आ रही मुर्गी लदी पिकअप से बोलेरो की जोरदार टक्कर हो गई। इस बीच एक साइकिल सवार भी वाहनों की चपेट में आ गया ।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button