State

पुंछ में दो आतंकी ढेर,घुसपैठ की कोशिश नाकाम

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घुसपैठ की कोशिश को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया और दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया।गौरतलब है कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने के बाद भारतीय सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार सुबह तलाशी अभियान चलाया।रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि ‘ऑपरेशन बहादुर’ के तहत रविवार रात पुंछ सेक्टर में भारतीय सेना और पुलिस के संयुक्त अभियान में घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया गया।उन्होंने कहा,“दो घुसपैठियों को मार गिराया गया है और तलाश अभियान जारी है।”(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button