Crime

बस दुर्घटना में दो लोगों की मौत, 25 से अधिक घायल

कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में शुक्रवार देर रात यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हाेने से दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि 25 से ज्यादा घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना कोंडागांव जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझीआटगांव के पास हुई। हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार में बस का टायर अचानक से फट गया। टायर फटने के साथ ही बस अनियंत्रित हो गयी और सड़क किनारे एक दुकान में जा घुसी। घटना में दो लोगों की मौके पर ही जान चली गयी, वहीं 25 से ज्यादा यात्री घायल है। घायलों में कई बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।इस दुर्घटना में बस के ड्राइवर और खलासी दोनों की मौत हुई है। बस महेंद्र ट्रेवल्स की बतायी जा रही है। इधर घटना के बाद पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button