Crime

उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा 2024: कासगंज में प्रथम पाली में पकड़े गये दो मुन्नाभाई

पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंधमारी का प्रयास करने वाले 15 आरोपी बलिया पुलिस ने किये गिरफ्तार

कासगंज : उत्तर प्रदेश के कासगंज में उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को प्रथम पाली में पुलिस ने दो मुन्ना भाई गिरफ्तार किये।यह दोनों युवक ही किसी अन्य के नाम से परीक्षा दे रहे थे। संयुक्त टीम की गोपनीय बायोमेट्रिक रिपोर्ट व गोपनीय एलर्ट के आधार पर दोनों मुन्ना भाइयों को पकड़ा गया।पहला हरीश यादव अपने भाई कामेश के स्थान पर सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज में परीक्षा देता पकड़ा गया तो दूसरा अमर यादव मोनू कुमार के स्थान पर मोटी रकम लेकर शेमफोर्ड स्कूल परीक्षा केंद्र में परीक्षा देते हुए पकड़ा गया।

बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में रविवार को पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में सेंध लगाने का प्रयास करने वाले 3 गिरोह के 12 सदस्यों सहित अबतक कुल 15 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ‌।गिरफ्तार किये गये शातिरों में सुल्तानपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एक लैब टेक्नीशियन भी शामिल है और इनके पास से कई ब्लैंक चेक, अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र और आपत्तिजनक सामग्री के साथ ही ब्लू टूथ , इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और वाॅकी टाॅकी बरामद किया गये हैं। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button