Crime

जौनपुर में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल

जौनपुर : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खुटहन, खेतासराय व सरपतहाँ थाने की संयुक्त पुलिस टीम के साथ शनिवार अपरान्ह हुई मुठभेड़ में दो 25-25 हजार के इनामिया बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। बदमाशों के कब्जे से हथियार एवं गोली बारुद बरामद हुआ है।पुलिस अधीक्षक डॉ अजयपाल शर्मा ने बताया कि खुटहन अन्तर्गत चककुतबी में हार्डवेयर संचालक लाल बहादुर सोनी को एक फरवरी को कुछ लोगों ने पाइप के उधारी पैसे के विवाद को लेकर गोली मार दी थी। इस सम्बन्ध में धारा 307/386/504/506 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button