Breaking News

देवरिया : सड़क हादसे में दो की मौत

देवरिया । जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सड़क हादसे में दो की आज मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज कर पूछताछ कर रही है । तरकुलवा थाना क्षेत्र के रतन पुरा के रहने वाले हरीलाल गुप्ता (45) पुत्र स्व० बहोरन गुप्ता जो पैदल कही जा रहा था, अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पत्नी माया, बच्चे शेरु, पतरु, प्रशांत का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

दूसरी घटना तरकुलवा थाना क्षेत्र की है। बेलही गांव निवासी फिरंगी (55) पुत्र भृगु राशन साइकिल से बाजार कर घर जा रहा था। बंजरिया-पगरा मार्ग पर पगरा गाँव के समीप पहुंचा था कि तभी तेज गति से आ रही अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।(हि.स.)

Related Articles

Back to top button