Crime

डाक कावड़ लेने जा रहे दो कावंडियो की करंट लगने से मौत

अलवर : राजस्थान में अलवर जिले के शाहजहांपुर, थाना क्षेत्र के चौबारा गांव से हरिद्वार डाक कावड़ लाने जा रहे जत्थे का वाहन गांव में ही गोगाजी मन्दिर के समीप हाइटेंशन लाइन तार से छू जाने से दो कांवड़ियों की दर्दनाक मौत हो गई।ग्रामीणों के अनुसार रविवार रात गांव से डाक कावड़ लाने जा रहे कावड़ियों का वाहन विधिवत पूजा अर्चना कर हर्षोल्लास के साथ बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों के बीच से रवाना हुवा था।

गांव में बाबा गोगाजी मन्दिर के समीप अत्यधिक नीची हाईटेंशन विद्युत लाईन होने के चलते वाहन को छू गई। अचानक हाईटेंशन लाइन तार छोले से बाल में आए करंट के चलते वाहन में सवार चौबारा निवासी यश सिंह चौहान एवं एक अन्य युवक की करंट लगने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि वाहन में सवार अन्य युवक वाहन के तार सोने के बल के साथ तत्परता से वाहन से कूद गए। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button