Crime

सड़क हादसे में दो मरे

रायबरेली : उत्तर प्रदेश में रायबरेली के डीह इलाके में गंगा स्नान कर लौट रहे मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गयी जबकि एक अन्य किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस सूत्रों ने बताया कि तड़के करीब चार बजे कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान कर अपने घर लौट रहे शुभम (22), इंद्रजीत (22) और अतुल (14) की बाइक दोस्तपुर घुरवारा गांव की नहर के पास किसी अज्ञात वाहन से भिड़ं गई। इस हादसे में शुभम और इंद्रजीत की मौत हो गईं जबकि अतुल गंभीर रूप से घायल हो गया।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button